जनपद पंचायत भिण्ड, मेहगांव एवं गोहद में भाजपा ने बनाए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष गुर्जर ने दी सभी को बधाई, कहा- प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में लिखेगा विकास का नया अध्याय

भिण्ड, 28 जुलाई। जिले की तीन जनपद भिण्ड, मेहगांव तथा गोहद में भाजपा ने जबरदस्त क्लीन स्वीप करते कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने तीनों जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनने पर कहा कि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में गांव-गांव भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। जो दर्शाता है कि मप्र में भाजपा की सरकार तथा संगठन नेतृत्व के प्रति जनता का पूर्ण विश्वास है।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि कि जनपद भिण्ड में भाजपा समर्थित श्रीमती सरोज-रामकेश सिंह बघेल अध्यक्ष तथा मयूर भदौरिया उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह मेहगांव जनपद में आशादेवी ने अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत गोहद में कालीचरण सिंह तोमर ने अध्यक्ष व शैलेन्द्र ने उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराकर प्रथम चरण की तीनों जनपदों में कमल खिलाया है। भिण्ड जिले की तीनों जनपदों के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में हमारे जनप्रतिनिधियों भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया के सहयोग से व प्रदेश शासन की जनहितकारी कार्य एवं बेहतर प्रबंधन से जनता ने अधिक से अधिक पार्टी समर्थित जनपद सदस्य जिता कर भाजपा पर भरोसा जताया है। अब भाजपा के अध्यक्ष बनाकर जिले के भिण्ड, मेहगांव, गोहद, अटेर से कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। इन चारो जनपदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की एकतरफा विजय हुई। इस विजय में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष तौर पर सभी मण्डलों के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम ने जिस उत्साह का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है। सभी कार्यकर्ताओं को जिला भारतीय जनता पार्टी बधाई देते हुए विश्वास दिलाती है कि ग्रामीण क्षेत्र में मिली यह ऐतिहासिक विजय के बाद हम सब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा के मार्गदर्शन में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। जिलाध्यक्ष गुर्जर ने दूसरे चरण में भी सभी जनपद में भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की विजय का विश्वास जताते हुए सभी को एक बार फिर बधाई दी है।