जिले में 233.8 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 27 जुलाई। भिण्ड जिले में विगत एक जून से 27 जुलाई तक 233.8 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 219.2 मिमी, अटेर में 212 मिमी, मेहगांव में 207.5 मिमी, गोहद में 197.2 मिमी, लहार में 215.8 मिमी, रौन में 192 मिहोना में 220.7 मिमी, मौ में 247.1 मिमी, गोरमी में 391.8 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 233.8 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में आज की वर्षा भिण्ड में 8.0 मिमी, अटेर में छह मिमी, मेहगांव में चार मिमी, गोहद में 0.3 मिमी, लहार में 15 मिमी, रौन में 19 मिमी, मिहोना में 25 मिमी, मौ में शून्य मिमी, गोरमी में दो मिमी दर्ज की गई है, जिसका औसत 8.8 मिमी है।