प्राचार्यों की बैठक कल

भिण्ड, 09 जुलाई। प्राचार्य डाईट भिण्ड ने बताया कि 11 जुलाई को संस्थान में दोपहर एक बजे डीएलएड छात्राध्यापकों के प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य विषय पर चर्चा हेतु समस्त अशा. डीएलएड कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया है। प्राचार्यों से उक्त बैठक में गत वर्ष में की गई इंटरशिप के प्रमाणीकरण छात्रों के नाम सहित, छात्रवृत्ति की जानकारी, प्रवेश भर्ती रजिस्टर, स्टाफ की जानकारी, स्टाफ को किए गए भुगतान की जानकारी पिछले तीन वर्षों की, मान्यता की कॉपी एवं सत्र 2021-22 एवं 2022-2023 की प्रवेश सूची के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।