भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

त्यागी एवं तिवारी उपाध्यक्ष, अजय मीडिया एवं जादौन सह मीडिया प्रभारी बने

भिण्ड, 19 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर भाजपा किसान मोर्चा भिण्ड के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी, रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी, सह रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी, सह आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।


भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष- सरदार रविंदर सिंह (निन्दर) रायतपुरा गोहद, रमेश सिंह भदौरिया उदोतपुरा अटेर, कृष्ण कुमार त्यागी कनाथर मेहगांव, उमेश राजावत भारौली मेहगांव, धर्मेन्द्र तिवारी विण्डवा अटेर, संजीव चौधरी लहार, जिला महामंत्री- धर्मेन्द्र राजावत (टंटी) भिण्ड, अशोक सिंह बघेल फूफ अटेर, जिला मंत्री- सत्यभान सिंह गुर्जर गोहद, अविनाश भाटेले गोहद, रविन्द्र तोमर लोधे की पाली गोहद, महेन्द्र सिंह कुशवाह भिण्ड, ध्यानेन्द्र सिंह चौहान अमायन मेहगांव, संतोष भारद्वाज मिहोना लहार, कोषाध्यक्ष- लालबहादुर सिंह राजावत अजनार लहार, सह कोषाध्यक्ष- बलवंत जाटव भिण्ड, कार्यालय मंत्री- जितेन्द्र सिंह नरवरिया मेहगांव, सह कार्यालय मंत्री- रामवीर सिंह यादव कुरथरा अटेर, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा भिण्ड, सह मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह जादौन भिण्ड, सोशल मीडिया प्रभारी- तरुण देव कनेरिया लहार, सह सोशल मीडिया प्रभारी- अवनीश पांडेय भिण्ड, रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी- रामलखन मिश्रा गोअरखुर्द अटेर, सह रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी- राजकिशोर त्रिपाठी (रज्जन) भिण्ड, आईटी सेल प्रभारी- राजकुमार रावत लहार, आईटी सेल सह प्रभारी- रवि सिंह भदौरिया बगुलरी अटेर को नियुक्त किया गया है।