राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं मोदी : डॉ. मिश्रा

भाजपा पदाधिकारियों के प्रशिक्षण को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया वर्चुअल संबोधित

भिण्ड, 17 जुलाई। भाजपा पदाधिकारियों के प्रशिक्षण को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया वर्चुअल संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा संकल्प विषय पर कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश के गृह मंत्री ने ई प्रशिक्षण के माध्यम से पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए एक से एक नया कानून बनाकर भारत की सुरक्षा कायम बनाने रखने के लिए जनता का विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में जब देश संकट की घड़ी से गुजर रहा था हमारे सत्ता और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा सेवा ही संगठन अभियान में आगे आकर पीडि़त लोगों की जान बचाने का काम किया। केंद्र और राज्य सरकारों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देकर जनता की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाए। गृह मंत्री ने ई प्रशिक्षण वर्चुअल के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मोदी सरकार ने भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को खुली छूट देकर भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए कार्य किया और उनके बीच पहुंच कर त्योहारों पर जवानों को उत्साह बढ़ाने का कार्य किया।
ई-प्रशिक्षण का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा ने शहर के विजय लक्ष्मी मैरिज गार्डन में पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। भाजपा द्वारा आयोजित ई-प्रशिक्षण में पार्टी जिला कार्यालय प्रभारी उपेन्द्र शर्मा, जबर सिंह कुशवाह सुभाष थापक, विवेक जैन, श्याम सिंह राठौर, अवधेश सिंह बघेल, दीपक सिंह राजावत, शैलेन्द्र पालीवाल, रायसिंह नरवरिया, प्रदीप सिंह भदौरिया, शेरू पचौरी, तेज बहादुर सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।