लहार में धूमधाम से मना विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
भिण्ड, 03 मई। लहार कस्बे में मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नगर के सर्वसमाज के धर्म प्रेमी बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भगवान परशुराम जी का आज वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से अभिषेक कर माल्यर्पण किया गया और अंत में मिठाई एवं शर्वत बांटा गया। इस मौके पर लहार में भगवान परशुराम का मन्दिर जय-जय परशुराम की गूंज से गूंज उठा और सभी ने भगवान के चरणों मे नमन किया। इस मौके पर शिवनारायण तिवारी, कैलाश नारायण चौधरी, केदार चौधरी, उमाशंकर गुबरेले, सतीश महाते, आनंद महाते, मनोज शास्त्री, योगेन्द्र सिंह पप्पू, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, राजकुमार शर्मा, राजू मॉलया, संजीव चौधरी ठेकेदार, नरेश चौधरी, रामबाबू दीक्षित, मानबाबू शर्मा, उत्तम चौधरी कक्का, राजीव शुक्ला, प्रेम नारायण दुबे, राजीव पाराशर, संजीव नायक, संजीव चौधरी श्यामपुरा, महावीर शरण पुजारी, दीपक शर्मा, रविन्द्र उपाध्याय, सुरेन्द्र राठौर, जबर सिंह कुशवाह, संतोष ककैया, रामप्रकाश बिरथरे, विनय गौड, धर्मप्रकाश गौड, अतीश गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय छुन्ना, सत्यप्रकाश दुबे, पंकज पाराशर, श्यामबिहारी शर्मा, सुशील दूरबार, सतीश मिश्रा, राजेश चौधरी, मनीष दीक्षित, संजीव चौधरी, वीरेन्द्र तिवारी, रविन्द्र चौधरी, राधे चौधरी, अरुण पाण्डेय, सतीश शुक्ला, अखलेश चौधरी, अमित तिवारी छोटू, नीतेश भारद्वाज पप्पू, जयप्रकाश दीक्षित, देवेन्द्र कुशवाह, कार्तिक भारद्वाज, हिमांशु महाते, तन्मय पाराशर, शैलेन्द्र चौधरी, मनोज शर्मा, मनोज दूरवार, सोनू त्रिपाठी, निरांक मडय़ा, अरुण चौधरी, रिंकू शर्मा, वरुण शुक्ला, छोटू शुक्ला, आशुतोष उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, दीपू भटेले, पुष्पेन्द्र गोस्वामी, अजय मूड़ोतिया, अर्पित सोनी, नवीन तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अन्नू त्रिपाठी, अनुराग शर्मा, आशीष त्रिपाठी, आयुष पचौरी, हरित शर्मा, अंकुश महाते, श्याम दुबे, पवन पचौरी, राहुल दुबे, पिंटू राधे दुबे, ज्ञानसिंह कुशवाहा, मोनू उपाध्याय आदि धर्म प्रेमी बंधु मौजूद रहे।