भाजयुमो ने पंचायती राज दिवस पर युवा जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

भिण्ड, 24 अप्रैल। भारतीय जनता युवामोर्चा भिण्ड द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रविवार को भिण्ड नगर के होटल सिटी पैलेस में ‘युवा जन प्रतिनिधि सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिराज सिंह नरवरिया ने किया।


स्वागत भाषण के दौरान विक्रांत सिंह कुशवाह ने बताया कि आज हम 13वां राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस मना रहे हैं, पहला पंचायती राज दिवस 2010 में मनाया गया था, तब से निरंतर भारत में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत ही मात्र एक ऐसा देश जहां सर्वाधिक युवा हैं, इसलिए युवाओं के प्रोत्साहित कर भाजपा द्वारा निरंतर युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इन युवा जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य-आशीष सिंह भदौरिया, ग्राम पंचायत बबेड़ी की सरपंच नीतू सिंह राजावत, ग्राम पंचायत जनोरा सरपंच जितेन्द्र शर्मा, वार्ड पार्षद अनूप पाण्डे, पार्षद बॉबी यादव, पार्षद सुनील कौशल, पार्षद रामू खटीक के साथ अन्य प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुभाष मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष शेरू पचौरी, वनखण्डेश्वर मण्डल के अध्यक्ष अमित जैन, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग भदौरिया, हृदेश पुरोहित, जिलामंत्री अभिषेक मिश्रा, अमित चौधरी, दीपेश तोमर, राजीव मिश्रा, मोनू भदौरिया, जयंत किरार, लवकुश परिहार, अंकित शर्मा, गोपाल सोनी, अमन मायाराम शर्मा, रितेश भदौरिया, गोपाल सिंह राजावत, कृष्ण कुमार सिंह भदौरिया, अन्नू तिवारी, हरिकिशन चौधरी, अभी नारोलिया, आदित्य राजपूत, अभिनव तोमर, अखण्ड तोमर, अंकित मिश्रा, बंटी गौर, सर्जन नरवरिया, विवेक भदकारिया, संजय श्रीवास, शिखर समाधिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।