भिण्ड, 24 अप्रैल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्यता पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर भिण्ड जिले में ब्राह्मा महासभा के जिलाध्यक्ष बाबा भगवान दास सैंथिया के नेतृत्व में रविवार को लहार में भगवान परशुराम जी के मन्दिर पर एक बृहद बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है तथा उनको सात मई को भिण्ड में होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव चल समारोह एव ऐतिहासिक विप्र महाकुंभ में आने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को लहार में भगवान परशुराम मन्दिर तथा कैलाश त्यागी के निवास असवार में ब्राह्मण बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठकों में मुख्य अतिथि बतौर महासभा के अध्यक्ष बाबा सैंथिया मौजूद रहे। लहार में विप्र बंधुओं की बैठक का संचालन उत्तम चौधरी कक्का एवं असवार में मंच का संचालन लल्लूराम त्यागी ने किया।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष भगवानदास बाबा सैंथिया ने कहा कि भगवान परशुराम क्षत्रिय विरोधी नही थे, वो तो केवल अन्याय अत्याचार करने वालों का विरोध करते थे। चाहे वो किसी भी वर्ग विशेष के हो, पापियों का संहार करने के लिए उन्होंने अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभी वर्ग समाज का मार्गदर्शक रहा है, समाज की शिक्षा दीक्षा का कार्य भी ब्राह्मण हमेशा से करता चला आ रहा है। देश की आजादी की क्रांति की प्रथम अलख जगाने वाले अमर शहीद मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई वीर योद्धाओं ने ब्राह्मण कुल में जन्म लिया। उन्होंने कहा कि अब समय सोने का नही है, हम सबको घरों से निकलना होगा और संगठित होना होगा और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को इंसानियत की प्रेरणा देनी होगी। उन्होंने सात मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव चल समारोह एव ऐतिहासिक आमसभा में हम सबको एकजुट होकर अपने घरों से निकलकर जिला मुख्यालय भिण्ड पहुंचने का आह्वान किया।
इस मौके पर संतोष बौहरे, रामकुमार महाते, कैलाश चौधरी, डॉ. विनोद तिवारी, कुलदीप शास्त्री भिण्ड, डॉ. हरगोविन्द शास्त्री, उमाशंकर गुबरेले भिण्ड, प्रिंस शर्मा, विजय दैपुरिया, मुकेश दीक्षित, अजय मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, बबलू समाधिया, आशीष भारद्वाज, आशुतोष दोहलिया, पवन शर्मा, राजू मुढ़ौतिया, केदार चौधरी, अनूप त्यागी, रामबाबू त्यागी सरपंच असवार, कैलाश त्यागी, रामनारायण दीक्षित, द्वारिका प्रसाद त्यागी, रमेश वकील, मुकेश त्यागी, छत्रसाल त्यागी, नरेश चौधरी, संजीव चौधरी ठेकेदार, गुड्डू दीक्षित, संजीव चौधरी पत्रकार, मनोज महाते, मनीष मडय़ा, बीरेन्द्र तिवारी, सतीश महाते, गोविन्द दास दीक्षित, सुरेश चंद्र दुबे, दीपक शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, मोनू पचौरी, सोनू त्रिपाठी, रामू पचौरी, वरुण शुक्ला, निरांक मडय़ा, आयुष पचौरी, हरित शर्मा, प्रेमनारायण दुबे, संजीव नायक, टिल्लू चौधरी, जयप्रकाश दीक्षित, राजीव शुक्ला, स्वतंत्र समाधिया, अशोक बिरथरिया, अखलेश चौधरी, अनुज उपाध्याय, अमित उर्फ छोटू तिवारी, अभिषेक चौधरी सहित करीब एक सैकड़ा विप्र बंधु मौजूद रहे।