धर्मेन्द्र शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष

भिण्ड, 24 अप्रैल। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भिण्ड के जिला अध्यक्ष पं. हृदेश शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के युवा ऊर्जावान सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेन्द्र शर्मा ठेकेदार आलमपुर को ब्राह्मण समाज के संगठन का कार्य करने हेतु अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। धर्मेन्द्र शर्मा ठेकेदार ने अपने मनोनय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के भिण्ड जिलाध्यक्ष ने मुझे जो दायित्व सौंपा है। उसका मैं पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करूंगा और हमेशा समाज हित के लिए तत्पर रहूंगा। उन्हें संगठन के जिला अध्यक्ष के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। तो वहीं धर्मेन्द्र शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आलमपुर कस्बे के समाज बंधुओं के अलावा इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।