सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के कार्य में लग जाएं: अशोक चौधरी
भिण्ड, 17 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मण्डल आलमपुर की कार्यकर्ता बैठक रविवार को गीता मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। जिसमें अतिथि के रूप में लहार क्षेत्र के भाजपा नेता व पूर्व विधायक रसाल सिंह तथा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल सिंह कौरव ने की। जबकि अन्य अतिथि के रूप में भुजवल सिंह तोमर, योगेन्द्र सिंह (पप्पू), नवल किशोर मिश्रा, रामकुमार सिंह कौरव, देवीदयाल महाजन, चन्द्रशेखर, रामबाबू मोदी, दबोह मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, रामकृष्ण बघेल, भगवान सिंह कुशवाह इत्यादि मंचासीन थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प मालाएं चढ़ाई। इसके पश्चात स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि आलमपुर में भारतीय जनता पार्टी का जो संगठन है। ऐसा संगठन पूरे जिले में कहीं भी नहीं है। यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती और लगनशील है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है। उसका वह पूर्ण रूप से निर्वाह करता हैं। इन्हीं मेहनती कार्यकर्ताओं की दम पर आगामी चुनाव में लहार में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते है कि भाजपा का कार्यकर्ता बिकाऊ है। लेकिन जो लोग ऐसा कहते है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता बिकाऊ नहीं टिकाऊ है।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव के लिए बहुत कम समय रह गया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के कार्य में लग जाएं। चुनाव के दौरान विरोधियों द्वारा तरह तरह के भ्रम फैलाए जाएंगे, लेकिन आप लोगों को भ्रमित नहीं होना है, अपने काम पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रावतपुरा सरकार पर आगमन हुआ था। इस दौरान पूर्व विधायक रसाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष लहार क्षेत्र की समस्याएं रखी है। अब लहार में पहले जैसी स्थिति नहीं रहेगी। लहार में काफी बदलाव आने बाला है।
इस अवसर पर भुजवल सिंह तोमर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। उसी प्रकार रसाल सिंह के नेतृत्व में लहार क्षेत्र की जनता सुरक्षित है। भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह पप्पू ने कहा कि लहार क्षेत्र का कार्यकर्ता पिछले 35 वर्ष से संघर्ष करता चला आ रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ झेला है। भाजपा को यहां 20 हजार वोट मिलते थे। लेकिन आज हम 50 हजार वोट के मालिक बन गए हैं, यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। मंच पर मौजूद अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार रखे। मंच संचालन गजेन्द्र सिंह चौहान एवं कार्यक्रम समापन पर मण्डल महामंत्री दिनेश रजक ने आभार व्यक्त किया।
कायक्रम में डॉ. संतोष गोस्वामी, गजेन्द्र सिंह चौहान, वीरसिंह निरंजन, मोनू महाजन, अनिल शर्मा, शिवम चतुर्वेदी, रज्जन छागला, राजेश लहारिया, रमेश अहिरवार, अरुण कुचिया, धर्मेन्द्र शर्मा ठेकेदार, केशव दुवे, अनिल चौधरी, सोनू महाजन, भानु कौरव, हरचरण रायकवार, डमडम निरंजन, धीरज पटैल, गौरव दीवौलिया, हिम्मत कौरव, रोमी रायकवार, कल्याण परिहार, प्रदीप दीवौलिया सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।