छोटे कार्यों को प्रारंभ करके बड़ा कम खड़ा किया जा सकता है : संध्या राय

भाजपा ने किया असंगठित श्रमिकों का सम्मान

भिण्ड, 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को असंगठित श्रमिक सम्मान सम्मेलन का आयोजन शिव उत्सव वाटिका अटेर रोड भिण्ड में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, कार्यक्रम प्रभारी धर्मेन्द्र तिवारी, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अशफाक खान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया ने किया।
कार्यक्रम में सांसद संध्या राय ने असंगठित मजदूरों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूहों द्वारा कई छोटे-छोटे कार्यों को करके परिवार, समाज के कल्याण का कार्य किया जा रहा है। छोटे से कार्यों को प्रारंभ करके बड़ा कम खड़ा किया जा सकता है, जिसमें शासन द्वारा सहायता मुहैया कराई जाती है। कई कामों में छूट भी शासन द्वारा मिलती है, इस प्रकार के कार्यों को हम कर सकते हैं।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला महामंत्री धर्मसिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, अनिल सिंह कुशवाह, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, डॉ. तरुण शर्मा, कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल, रोहित शाक्य, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, आईटी सेल के जिला सह प्रभारी भानु जयंत, वनखण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आशीष भदौरिया, रामअवतार शिवहरे, ब्रह्मदेव यादव सरपंच धरई, दीपक शर्मा, लवकुश परिहार, आकाश पुरोहित, पुष्पेन्द्र भारौली, गीता भदौरिया, बेबी राठौर, सोनू रावत, रितिष भदौरिया, रवि भदौरिया, अभिषेक पुरोहित, हैरी चौधरी, अभी नारोलिया एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।