भिण्ड, 08 अप्रैल। जैन मिलन गोरमी की बैठक डॉ. विनय जैन के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता पांडे विजय जैन बल्लू ने की एवं अनिल जैन, डॉ. दीपक जैन के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ।
नवीन कार्यकारिणी निम्नानुसार अध्यक्ष संजीव जैन तेजपुरा, निवर्तमान अध्यक्ष अजित जैन बंटी, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद जैन पटवारी, मंत्री आशीष जैन को नियुक्त किया गया। जबकि उपाध्यक्ष विनोद जैन राउपुरा, कमलेश जैन केके, संजीव जैन सेंथरी, मोनू जैन थाना रोड, अतुल जैन सिकरौदा, मनोज जैन हज्जुपुरा, कोषाध्यक्ष सचिन जैन कल्लू को बनाया गया है। स्थानीय जैन समाज ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।