भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन कल

मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य करेंगे शिरकत

भिण्ड, 08 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन 10 अप्रैल को भिण्ड में किसान समेलन गजवदन मैरिज गार्डन अटेर रोड भिण्ड बम्बा किनारा छोलियाना के पास दोपहर 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य शिरकत करेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया एवं जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, पटेल यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्तरीय किसान मोर्चा के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास जनकल्याणी योजनाओं के बारे में भी आने वाले किसानों को समझाइश दी जाएगी, ताकि बिन योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा के सम्मेलन में जिले के उन्नतिशील किसानों को भी किसान मोर्चा द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर अपनी खेती को उपजाऊ बनाया है। उन्होंने जिले के समस्त किसानों से आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाएं, जिसमें जिले के प्रत्येक बूथ केन्द्र से किसानों को अनुवाद रूप से आमंत्रित किया गया है।