योगेश यादव बने कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 30 मार्च। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश एवं पूर्वमंत्री लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह के आशीर्वाद से शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा की अनुशंसा पर आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप टंडन द्वारा योगेश यादव को भिण्ड जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद योगेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार अपना काम पूरी ईमानदारी लगन मेहनत के साथ करेंगे एवं कमलनाथ की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उनकी नियुक्ति पर खिजर मोहम्मद कुरैशी, रामप्रकाश यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, संतोष त्रिपाठी, विक्रम उपाध्याय, रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, शालू पुरोहित, आशीर्वाद शर्मा, वीरेन्द्र यादव, रामजीलाल शाक्य, अजय शर्मा, बलराम जाटव, मोहर सिंह जाटव, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, रीना चौहान, नीलम भदौरिया, संजय यादव, नीरज पाठक, आयुष मिश्रा आदि कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।