भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान को पितृ शोक

भिण्ड, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान के पिता साबिर खान उम्र 60 वर्ष का उनके गृह निवास भिण्ड में असामायिक निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और शहर के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना अभिव्यक्त की है।

मौ मण्डल अध्यक्ष कुशवाहा की दादी का निधन

मौ। भारतीय जनता पार्टी मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा की दादी का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ग्रह गांव रूपाबई में किया गया। जिसमें क्षेत्र के राजनेता, समाजसेवी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।