भिण्ड, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड की परिचायत्मक बैठक का आयोजन 27 मार्च को दोपहर एक बजे से कार्यालय पर किया जाएगा।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित होता है एवं पार्टी के कामकाजी कार्यों में गति मिलती है। जिससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है एवं संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान होकर पार्टी के उद्देश्यों की पूर्ति होती है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले के नवनियुक्त भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ावर्ग मोर्चा, युवामोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारियों से उपस्थित होने की अपील की गई है।