त्योहारों से आपसी मेल-मिलाप व भाईचारा कायम रहता है : रसाल सिंह

मयूर वन नरिया पर होली मिलन समारोह आयोजित

भिण्ड, 21 मार्च। होली मिलन समारोह के अवसर पर मयूर वन नरिया ग्राम राहवली में पूर्व विधायक रसाल सिंह द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संत शिरोमणि श्रीश्री 1008 रावतपुरा सरकार पूज्य महामण्डलेश्वर रविदास महाराज एवं श्रीश्री 1008 संत महामण्डलेश्वर कमलेश पुरी महाराज भी पहुंचे। संतद्वय का पूर्व विधायक रसाल सिंह ने पूजन स्वागत कर अभिनंदन किया।


होली मिलन समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि त्योहारों पर हमारी आने बाली पीढ़ी को आपसी भाईचारा व आपस में प्रेम भाव की सीख मिलती है। हमारे देश में बड़ों का सदैव सम्मान किया जाता रहा है, त्योहारों पर हम लोग गले मिलती हैं, बड़ों के सम्मान में झुकते हैं और हमारे अनुज उसका अनुशरण करने लगते हैं, इसलिए त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए सामाजिक आयोजनों में हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मलित हुए कार्यकर्ताओ को सपरिवार होली की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह में मयूर वन नरिया पर सुबह 10 बजे से आने-जाने का शिलशिला शरू हो गया, जो देर रात तक चला। कार्यक्रम में संगीतमय भजन, फाग उत्सव पर गीतों का गायक हुआ। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, लहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में शामिल हुए।