भिण्ड, 20 मार्च। आजाद अध्यापक संघ मेहंगाव ने मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया को पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति पदोन्नति व गुरुजियों की वरिष्ठता से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञातव्य रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया रविवार को गोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोनियापुरा में महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर आजाद अध्यापक संघ इकाई मेहगांव जिला भिण्ड के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि आपके प्रकरण पर विचार किया जा रहा है। ज्ञापन देते समय संभागीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बदन सिंह बघेल, मेहंगाव ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत भदौरिया, मेहगांव ब्लॉक संयोजक फूलसिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील बघेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, देवेन्द्र नरवरिया, महेन्द्र बघेल, देवेश शर्मा पटवारी, राजेश थापक आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
दबोह आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का हुआ स्वागत
दबोह। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दबोह के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का दबोह नगर आगमन पर बैण्डबाजों के साथ स्वागत किया।
भिण्ड-दतिया प्रवास पर रही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को अपने काफिले के साथ दबोह से रावतपुरा धाम के लिए निकलेगी, यह खबर जैसे ही भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगी तो पार्टी के सभी नेता व कार्यकार्ता सुबह 10 बजे से ही सोनालिका एजेंसी पर एकत्रित होने लगे। अपने तय समय 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का काफिला ने दबोह में प्रवेश किया, बेसे ही उमा भारती जिन्दाबाद के नारे गूंजने लगे। इसी दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री राव सहाब के नेतत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं साथ में चल रहे पूर्व विधायक रसाल सिंह का भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मण्डल महामंत्री राव साहब गुर्जर एवं रविन्द्र चिकबा, कैलाश मढया, नारायण दास पाल, जितेन्द्र भास्कर, मनोज गुप्ता, जसमंत दौहरे, सुशील गोस्वामी, संजीव सोनी, धर्मेन्द्र पाठक, कुलदीप यादव, राजा यादव, सुभाष यादव, रंजीत यादव, उपेन्द्र मिश्रा, हरिश्चंद्र तिवारी, देवेन्द्र राठौर, राजेन्द्र नाथ, अरविंद, जुम्मन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।