मौ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री भारत सिंह के साथ खेली होली

भिण्ड, 20 मार्च। भाजपा मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं ने मौ से मात्र नौ किलो मीटर की दूरी पर बसे प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह के गृह ग्राम दंगियापुरा पहुंचकर उनके साथ रंग गुलाल से न केवल जमकर होली खेली, बल्कि हंसी ठिठोली भी की। रंग गुलाल से सरोवार मंत्री भी हम उम्र के साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ मजाकिया अंदाज में लोगों से मिले और होली खेली। उन्होंने ग्रामीण अंचल से आए कार्यकर्ताओं को मिष्ठान में सादा पेठा और नमकीन का इंतजाम करवाया था।
होली खेलने पहुंचने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री राजू मिश्रा, सुल्तान सिंह मौर्य, वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, आईटी सेल के प्रभारी रामू कुशवाह, देवेश सिंह राठौर, दुलारे सिंह, डॉ. बेताल सिंह गौड़, रहीश अंसारी, जगत सिंह कुशवाह, सोमवीर शिवहरे सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

लालसिंह आर्य भी पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच

होली के मौके पर पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने भी मौ पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। भाजपा की पार्षद रहीं अरुणा/ गिर्राज श्रीवास्तव की माताजी के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।