गुप्तेश्वर धाम पर गायत्री यज्ञ करना सौभाग्य की बात : राजावत

गुप्तेश्वर धाम पर वसुंधरा श्रृंगार सामाजिक संगठन का होली मिलन आयोजित

भिण्ड, 20 मार्च। रंगोत्सव के पावन अवसर पर वसुंधरा श्रंगार सामाजिक संगठन ने अटेर क्षेत्र के ग्राम परयाया में गुप्तेश्वर धाम पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह राजावत बॉस, सुरेन्द्र सिंह चौहान, रणधीर सिंह भदौरिया द्वारा गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि परमपिता परमात्मा से नाता जोडऩे का माध्यम केवल यज्ञ है। इससे मनुष्य का चिंतन और मनन श्रेष्ठ बनता है। यज्ञ लौकिक संपदा के साथ-साथ अलौकिक संपदा की प्राप्ति का द्वार है। जिस स्थान पर यज्ञ हो रहा है यह बड़ा ही सिद्धि एवं प्राचीन स्थान है हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे यज्ञ में भाग ले रहे हैं। यज्ञ से सकारात्मक वातावरण बनता है। हम सब इस मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे।
संगठन अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा आजाद ने बताया कि यज्ञ के बाद पौधारोपण किया गया। जिसमें सत्येन्द्र सिंह राजावत ने अपने घर पर पीपल और बरगद के दो वृक्ष टंकियों में तैयार किए, जिनका रोपण विधिवत वेद मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए गांव वालों को संदेश देते हुए केमिकल युक्त रंग गुलाल से दूर प्राकृतिक होली खेली गई, जिसमें मुल्तानी मिट्टी चंदन गुलाब जल से बनाया हुआ लेप सभी पर किया गया। आजाद ने गांव वालों से प्रार्थना की सर्वप्रथम केमिकल युक्त रंग का उपयोग कम से कम करें घर पर ही प्राकृतिक चीजों को बनाकर होली खेलने का प्रयास करें और चाइनीस गुब्बारे रंग गुलाल ऐसी अन्य फालतू चीजों का उपयोग ना करें, क्योंकि यह हमारे पर्यावरण देश और स्वास्थ्य सभी को हर प्रकार के नुकसान पहुंचा रहे हैं।


इसके पश्चात भगवान गुप्तेश्वर महादेव पर होली खेली गई और समस्त ग्राम वासियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम किया और शिवरात्रि पर जो युवा भगवान गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर पर कावड़ लाए थे उनका संगठन द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें गौरव ओझा लालू यादव गोलू शर्मा आदि सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में मन्दिर महंत स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज एवं संगठन के पदाधिकारी धर्मवीर यादव, राघव उपाध्याय, दीपक मिश्रा, अमन तिवारी, रविन्द्र बघेल, आशुतोष शर्मा आशु, संतोष शर्मा, विशाल भदौरिया, ग्रामवासी शिवकांत शर्मा, कौशल शर्मा, अंशुमान शर्मा, गोलू शर्मा, रंजन यादव, रामलखन, गौरव ओझा, गणेश मिश्रा, लालू यादव, गुड्डू शर्मा आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।