मप्र की तरह उप्र में कर्ज माफी का फांसा देकर किसानों को भ्रमित कर रही है प्रियंका गांधी : दैपुरिया

भाजपा किसान मोर्चा के संगठन को बूथ स्तर पर ले जाकर संगठन को मजबूत करेंगे

भिण्ड, 27 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने प्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मप्र में ओलावृष्टि से प्रभावित एक लाख 71 हजार किसानों को 200 करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में वर्चुअल के माध्यम से उनके खातों में भेजकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा उनका आभार व्यक्त करता है।
दैपुरिया ने भिण्ड सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को यह बड़ी सौगात देकर उन्हें राहत देने का कार्य किया है। किसान अपने खेत में बड़ी मेहनत कर फसल की बुवाई करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं से उनकी फसल नष्ट हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों के हित में यह निर्णय लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार द्वारा छह हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में राज्य द्वारा चार हजार रुपए प्रतिवर्ष की सहायता प्रदान की जाती है। सिचाई रकवा 15 वर्षों में 7.50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 43 लाख हेक्टेयर की गई किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी देने का कार्य किया। किसानों को शून्य ब्याज पर इस वर्ष 14 हजार 428 करोड़ों रुपए के फसल ऋण एवं उपार्जन के लिए 38 हजार करोड़ रुपए किसानों के सीधे खाते में पहुंचाने का कार्य किया है। वहीं कांग्रेस किसानों को झूठे वादे करती रही और उनको वोट बैंक समझकर हड़पने का कार्य कर किसानों को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की बात करती है, उसने उन्हीं किसानों को छलकर बोलकर 2018 में किसानों की कर्जमाफी के नाम पर सरकार बनाई थी, परंतु 10 दिन में कोई कर्जा माफ नहीं हुआ है और ना ही मुख्यमंत्री बदला गया। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका गांधी बाड़ा झूठा चुनावी घोषणा पत्र लेकर किसानों के बीच जाकर घूम रही है, जिसमें भी 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही गई है, यह कि किसानों के साथ धोखा करने का प्रयास किया जा रहा है, कांग्रेस झूठी पार्टी है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि मप्र में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें ओलावृष्टि से प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति संवेदनशील होकर ऐतिहासिक निर्णय लेकर राहत देने का कार्य किया। पूरे मप्र में एक लाख 61 हजार हैक्टर में लगी फसलें नष्ट हो गई थी। भाजपा किसान हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जनवरी 2022 में ओलावृष्टि बारिस से प्रभावित लाख 46 हजार कृषकों के खातों में 20 हजार 290 करोड़ रुपए की राहत राशि भेजी गई। भिण्ड जिले में लहार क्षेत्र के ओलावृष्टि प्रभावित 19 ग्रामों के 913 कृषकों के खातों में दो करोड़ दो लाख पांच हजार 267 रुपए की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पहुंची।
दैपुरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, इस जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए जिले के 26 मण्डलों के 1480 मतदान केन्द्रों पर किसान मोर्चा की ताकत को मजबूत करने के लिए शीघ्र गठन किया जाएगा, ताकि किसानों को संगठित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली किसान हितैषी योजनाओं को हर समाज के किसानों तक पहुंचाने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर किसानों की समस्याओं के लिए शीघ्र ही जिले के प्रवास पर पहुंचेंगे और उनसे रूबरू होंगे।