भाजपा कार्यकर्ता बूथ केन्द्रों पर पहुंचकर समर्पण सम्मान निधि के माध्यम से समाज को संगठन से जोडऩे का काम करें : राजौरिया

आजीवन धन संग्रह समर्पण निधि में प्रत्येक बूथ पर जिले के लक्ष्य को लेकर प्राणप्रण से जुटें : नाथूसिंह
कार्यकर्ताओं के परिश्रम, पराकाष्ठा और सहयोग राशि से ही संगठन का होता है विस्तार : अवधेश सिंह
कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा आजीवन धन संग्रह समर्पण निधि को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

भिण्ड, 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के रूम में मनाया जा रहा है, इसके अंतर्गत 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर समर्पण सम्मान निधि का कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। भिण्ड जिले के सभी 1480 बूथ केन्द्रों पर कार्यकर्ता अपनी अहम जिम्मेदारी के साथ लक्ष्य को पूर्ण करने में जुटें और बूथ विस्तारक योजना में जो मण्डल में काम पूर्ण नहीं हुआ है, वह समय सीमा में पूर्ण कर भाजपा की ताकत को आगे बढ़ाने का काम करें, हम सब जिम्मेदार और अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता हैं। यह उद्गार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने विजय लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित आजीवन सहयोग निधि धन संग्रह को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जिसकी व्यवस्थाओं की तैयारियां एवं कार्यकर्ताओं को अभियान में जुडऩे के लिए निर्देशित किया गया। बैठक का शुभारंभ मां भारती, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
आजीवन सहयोग निधि की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि श्रृद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने सभी मण्डलों के बूथ के अंदर पर समर्पण भाव से इस कार्य में लगना है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण भाव से ही संगठन का विस्तार और सम्मान निधि से ही पार्टी के संचालन की गतिविधियां प्रारंभ होती हैं, हम सब कार्यकर्ता समर्थ है प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, कार्यकर्ता उसका पूर्ण रूप से दायित्व का निर्वाह करते हुए लगे और दतियाजिले के लक्ष्य को हम सब कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं आजीवन सहयोग धन संग्रह समिति के जिला प्रभारी एडवोकेट अवधेश सिंह कुशवाह ने कहा कि लक्ष्य बड़ा है, जिसे पूर्ण करने में भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही कार्य करेगा, क्योंकि हम अनुशासित दल के कार्यकर्ता हैं, संगठन की विचारधारा को लेकर हम काम करते हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं के तन-मन-धन और सहयोग से संगठन की गतिविधियों को प्रारंभ किया जाता है, इसीलिए इस अभियान को लेकर जिले के सभी बूथ केन्द्र पर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक इस अभियान में जोड़कर उन्हें पार्टी की विचारधारा को समझाते हुए और सहयोग के रूप में राशि को प्राप्त करें यही सबसे बड़ा मां अभियान में हम सबको कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि 100, 500, एक हजार, दो हजार, पांच हजार, 10 हजार की राशि के कूपन वितरित किए जा चुके हैं। कार्यकर्ता समर्पण भाव से ही प्रत्येक समाज के व्यक्ति तक पहुंच कर आजीवन सहयोग निधि के कार्य को आगे बढ़ा कर कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर कर आई है, यह कार्यकर्ताओं का समर्पण है, इसी के तहत हम अपनी पार्टी की गतिविधियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही चलाते हैं, इस अभियान से समाज को भी जोडऩे का कार्य करें।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा करते हुए कहा यह संगठन का महाभियान है। बूथ विस्तारक योजना पर 51 प्रतिशत वोट प्रत्येक बूथ पर बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देते हुए जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा का परचम फहरे, इसके लिए हमें परिश्रम करना चाहिए। क्योंकि हमारा दल कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम को अवसर के रूप में लें तभी हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ पाएंगे और कार्यकर्ता में से ही पार्टी संगठन के उच्च पद पर पहुंचता है। कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करते हुए कांग्रेस को ध्वस्त करते हुए पांचों विधानसभा में भाजपा का परचम फहराने के लिए प्राण-प्रण से जुटें।
उन्होंने कहा कि हमारा राजनीतिक दल पूंजीपतियों वाला नहीं है। हम कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संगठन का विस्तार और पार्टी संचालन की गतिविधियों को उनके समर्पण भाव से ही आगे बढ़ाते हैं, जैसे कि सर्व समाज को लिए साथ में आगे ही बढ़ते जाना और देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें, कार्यकर्ता इसी भाव से भिण्ड जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलों के कार्यकर्ता इस अभियान में लगें। उन्होंने संगठन द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना के विधानसभा में भी इस कार्य को समय सीमा में पूर्ण करते हुए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा लक्ष्य आगे की ओर बढ़ जाएगा।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया एवं मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण वनखण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, सुभाष मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, भिण्ड ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सनी सिंह कुशवाह, ऊमरी मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, सुरपुरा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, लहार मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, तेजबहादुर सिंह चौहान, अवधेश सिंह बघेल, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक सिंह तोमर, रवि शर्मा, देवेन्द्र गौड़, जेलसिंह नरवरिया, शैलेन्द्र पालीवाल, राजवीर सिंह गुर्जर ने पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया।

आजीवन सहयोग निधि धन संग्रह के लिए विधानसभा प्रभारी घोषित

भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट ने संयुक्त रूप से जिले की पांचों विधानसभा के लिए धन संग्रह के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए एक विधानसभा साह प्रभारियों की घोषणा की। भिण्ड विधानसभा में पूर्व जनपद अध्यक्ष धीरसिंह भदौरिया, मेहगांव में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट राममिलन शर्मा, अटेर में अशोक सिंह बघेल, लहार में नवल किशोर मिश्रा, गोहद में सज्जन सिंह यादव की घोषणा की गई है। साथ ही 26 मण्डलों में भी प्रभारियों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रवार समर्पण निधि अभियान के लिए समिति भी बनाई गई, जिसकी बैठकें अतिशीघ्र होंगी।