पूर्वमंत्री आर्य ने की भाजपा के धन संग्रह समर्पण अभियान की समीक्षा

भिण्ड, 19 फरवरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य मौ नगर सर्किट हाउस पर आयोजित भाजपा मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक में धन संग्रह समर्पण अभियान की समीक्षा बैठक में सम्मलित हुए। बैठक में ही 50 हजार रुपए समर्पण निधि में एकत्रित हो गया। समर्पण अभियान में मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, रघुवीर सिंह पवैया, सुल्तान मौर्य, पिंकी सगर, हरनारायण कुशवाह, जगत सिंह मामा, मेहबूब पठान, सोनू शर्मा, राजेश सिंह कुशवाह, सुरेश छारी, रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर बकील, राजू मिश्रा, रामू कुशवाह, रघुराज सिंह गुर्जर, रामकेश, सोनू खान, बंटी शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह राणा, ध्यानेन्द्र जाटव, अजय झा, संतोष यादव, सोमवीर शिवहरे, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश कुशवाह, राजीव जैन सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।