जन्मदिन पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

भिण्ड, 08 फरवरी। भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाते हुए सेवढ़ा मौ रोड स्थिति मां गजानन बृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों को न केवल फल ही वितरित किए, बल्कि उनका माल्यार्पण कर आत्मीयता के साथ सम्मान कर उनसे आशीर्वाद भी लिया, उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक निहाल सिंह परिहार, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री राजू मिश्रा, सुल्तान सिंह मौर्य, रामू कुशवाह, रघुराज सिंह गुर्जर, डॉ. बेताल सिंह गौड़, सीताराम पाल, अशोक कुशवाह बहेरा, रामनरेश कुशवाह सरपंच, गुप्ता जाटव सरपंच, पूरन गोयल, जबर सिंह कुशवाह, अतुल राजपूत, प्रशांत विनौरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का सम्मान किया। अपनों से दुत्कारने के बाद परिवार से बिछड़े वृद्धजनों को लोगों का स्नेह, अपनापन मिलने से उनकी आखों में खुशियों के आशूं झलक आए।