शर्मा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड, 01 फरवरी। बिहारी बाल मन्दिर के संचालक राजेश शर्मा की माताजी एवं प्राचार्य रामलखन शर्मा की भाभी के निधन पर गणमान्यजनों, समाजसेवियों, रानेताओं, पत्रकारों ने उसके ग्रह निवास चौधरी हवेली ग्राम जलपुरा अटेर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से आत्मशांति हेतु प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, पत्रकार महेश मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्रा एलआईसी, भाजपा नेता अर्पित मुदगल, धर्मेन्द्र तिवारी के अलावा तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे।