नगर कांग्रेस ने वार्ड एक में चलाया घर-घर चलो अभियान

भिण्ड, 01 फरवरी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में भिण्ड नगर के वार्ड क्र.एक में घर चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव भगवती प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने घर घर जाकर बताया कि कांग्रेस के 15 महीने के काम बताए, कांग्रेस ने 100 यूनिट 100 रुपए, गांव-गांव गौ शाला का निर्माण कराया, 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि करते हुए 300 से 600 रुपए किए, साथ ही दिव्यांग पेंशन में भी वृद्धि की, कन्यादान विवाह में दी जाने वाली सहायता राशि 27 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए किए, राम वन गमन पथ का निर्माण प्रारंभ कराया और राशि जारी की। उज्जैन, इंदौर, देवास और ओमकारेश्वर को मिलाकर सर्किट बनाने की योजना को मंजूरी दी। इस अवसर पर रेखा भदौरिया, कल्पना मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, अनीस कुरैशी, दर्शन सिंह तोमर, बिरजू यादव, रामबिहारी समाधिया, धीरेन्द्र सिंह, कुलदीप भारद्वाज, नीलम भदौरिया, हिम्मत सिंह हरिऔध, मोहर सिंह जाटव, नीरज त्रिपाठी, दीपचंद तिवारी, दुष्यंत सिंघई, सुनिल बघेल, सूरजपाल सिंह राजावत, अजय शर्मा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।