अम्बरीश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 30 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के लहार आगमन के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं लहार विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बरीश शर्मा गुड्डू के निवास पर उसके सैकड़ों समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। साथ ही अम्बरीश शर्मा गुड्डू प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।