ठाकरे जी के विचारों को लेकर कार्यकर्ता बूथ केन्द्रों पर भाजपा की शक्ति को बढ़ाएं : शर्मा

बूथ को मजबूत करते हुए कांग्रेस को लहार से बाहर करें : गुर्जर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मछण्ड मण्डल के रायपुरा में बूथ क्र.40, 41 की बैठक में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

भिण्ड, 30 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत विस्तारक योजना के अंतर्गत लहार विधानसभा के मण्डल मछण्ड के ग्राम पंचायत रायपुरा में बूथ क्र.40, 41 की बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक योजना महा अभियान महत्वपूर्ण है 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा तथा पंचायत एवं नगरीय निकाय संस्थाओं पर संगठन की मजबूती के लिए अभियान को गति प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है या हमारा बूथ मजबूत होगा तो स्थानी समिति हमारी मजबूत होगी और हम सत्ता और संगठन की कागज को मजबूती की ओर आगे बढ़ा सकते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है जिस प्रकार ठाकरे जी ने गांव-गांव की चौपालों पर बूथ केन्द्र पर संगठन के लिए कार्य किया था उसी तरह हमारा कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने बूथ को मजबूती करने में जुड़ जाए यही उनके लिए भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मछण्ड मंडल के बूथ क्र.40, 41 के रायपुरा से कांग्रेस को उखाडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ केन्द्र ही हमारा मुख्य आधार है जो कि आगामी मिशन में विधानसभा चुनाव में लहार क्षेत्र का कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को ध्वस्त करेगा और इतिहास बनाने में बूथ के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए एकजुटता से जुड़ेंगे। कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह दिखाई दिया है ऐसी ऊर्जा ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर बूथ को मजबूत बनाने के लिए लगाएं। इस अवसर पर उन्होंने बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही संगठन की विचारधारा से जुड़कर कार्य कर रहा है। व्यक्ति नहीं विचार ही हमारे लिए महत्वपूर्ण है, पार्टी ने जो कुशाभाऊ ठाकरे के संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है जिसे कार्यकर्ता अपनी ईमानदारी, परिश्रम और सेवाभाव से व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करेगा तो निश्चित ही हमारा बूथ मजबूत होगा। इसी भाव को देखते हुए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूती देते हुए आगे बढ़ें, यही ठाकरे जी के जीवन के लिए भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि लहर का प्रत्येक बूथ मजबूत बने और विधायक बनाने के लिए कार्यकर्ता अपनी कमर कसकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले के 1480 मतदान केन्द्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक और उनकी टोली हर केन्द्र पर पहुंचकर कार्य कर रहे हैं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, सांसद संध्या राय, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, पूर्व विधायक रसाल सिंह, संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया और धैर्यवधन शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बरीश शर्मा गुड्डू विशेष रूप से मौजूद रहे।