श्रीमती भूता बनीं प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री

भिण्ड, 30 जनवरी। मध्यभारत की राजनीति के केन्द्र बिंदु रहे हरिकिशन दास भूता और भिण्ड के पूर्व विधायक नवीन भूता की पुत्रवधू श्रीमती संध्या संजय भूता को मप्र महिला कांग्रेस की महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारणी में मिली जिम्मेदारी पर श्रीमती संध्या भूता ने कहा कि मैं महिलाओं को न सिर्फ कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का काम करूंगी बल्कि उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ भी प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करने के लिए तत्पर रहूंगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैसवाल, प्रदेश प्रभाश्री ओनिका मल्होत्रा, सज्जन सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे सहित सभी जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।