भिण्ड, 14 जनवरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवासा, श्याम सिंह के पुरा, खितौली, अन्नाइच में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिराम जाटव के यहां एवं गोहद नगर में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं ग्राम पाली डिरमन चल रहे भागवत कथा का रस पान किया। गोहद नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता संजय झा की बच्ची के शादी कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर आशीर्वाद प्रदान किया।
मुरैना एएसपी के पिता पूर्व शिक्षक नरवरिया का निधन
गोरमी। नगर के शा. इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रविन्द सिंह नरवरिया एवं मुरैना के एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया के पिता एवं सर्किल के जाने-माने समाजसेवी पूर्व शिक्षक धीरसिंह नरवरिया का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मप्र के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, पूर्व मण्डी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, सत्यभान नरवरिया, गुरुदेव नरवरिया आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।