ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के तिवारी प्रदेश महामंत्री, योगेश एवं अजीत प्रदेश मंत्री मनोनीत

भिण्ड, 14 जनवरी। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष पं राकेश शर्मा, मप्र अध्यक्ष अमित दांतरे, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा द्वारा सुनील तिवारी को प्रदेश महामंत्री, योगेश शुक्ला को प्रदेश मंत्री एवं अजीत तिवारी को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर ब्राह्मण बंधुओं ने बधाई दी है। समाज के प्रति उनकी निष्ठा एवं लगन को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शर्मा की सहमति से सुनील तिवारी, योगेश शुक्ला, अजीत शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।