स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा मेहगांव मण्डल की बैठक आयोजित

भिण्ड, 09 जनवरी। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ के 12 जनवरी को प्रथम नगर आगमन के दौरान मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें डोंगरी, बहुआ, बरहाद, कन्हारी, खेरिया, मेहगांव शहर के 15 स्थानों एवं ज्ञानंदपुरा, हंसपुरा, विजयपुरा, खारीपुरा, गिजुर्रा, लाड़मपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। बैठक में श्रीमती मुन्नीदेवी नरवरिया, श्रीमती सुधा राठौर, श्रीमती पूर्णिमा भदौरिया, सुमन राठौर, बबली तोमर, अशोक राठौर, कालीचरण शाक्य, नीरज चौधरी, रोहित, रामभवन सिंह परमार, बृजमोहन सिंह कुशवाह, रामवीर सिंह, उम्मेद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।