हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष तिवारी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड, 03 जनवरी। मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के पिताजी कुंजबिहारी तिवारी के निधन पर भाण्डेर के ग्राम पिपरौआकलां स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष मेहगांव श्रीमती ममता भदौरिया, रामभुमन सिंह परमार, रोहित करैया, रजत मुदगल, कालीचरन शक्या आदि शोक व्यक्त किया।