भाजपा ने मौ में मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

भिण्ड, 03 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर के आह्वान मौ मण्डल के पूर्व अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में ग्राम रूपाबाई में मां सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में रामभरोसे कुशवाह, रामवीर सिंह, लल्लूराम, चतुर सिंह, रामनरेश कुशवाहा सरपंच, बेनीराम कुशवाह सरपंच, कोकसिंह, ढालसिंह, श्रवण सिंह, कैलाश, अशोक कुशवाहा, विशंभर शर्मा किटी, चतुर सिंह कुशवाह, राजेन्द्र शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व सरपंच गुप्ता जाटव, हरज्ञान, मुकेश, सीताराम कुशवाह मौजूद थे।