दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का करें उपयोग : शर्मा

– वन्दे मातरम गायन के साथ लिया स्वदेशी का संकल्प

भिण्ड, 10 नवम्बर। मप्र जन अभियान परिषद ब्लॉक मेहगांव द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गिंगिरखी द्वारा ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में गांव में स्वदेशी जागरण मंच के अंतर्गत स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का संदेश देते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया।
ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीयता का प्रतीक है और इसकी भावनाएं हमें सभी को देश प्रेम से जोड़ती हैं। वंदे मातरम गीत ने देश की आजादी में राष्ट्रीयता का अलख जगाकर स्वतंत्रता संग्राम हेतु प्रेरित किया और संपूर्ण देश में राष्ट्रीय भावना का संचार किया। आज हम सभी को अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर नई पीढ़ी तक इसका महत्व से अवगत कराने की आवश्यकता है, सभी लोग भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। सभी ने स्वदेशी एवं स्वावलंबन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उदय सिंह, राजवीर, ईरसा तिवारी, वीर नारायण भदौरिया, विवेक शर्मा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।