भिण्ड, 06 नवम्बर। मप्र के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को जिले के दंदरौआ धाम पहुंचे। डॉक्टर हनुमान जी की विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान जी की शरण में देश में खुशहाली के लिए अर्जी लगा कर तोमर ने 1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
महाराज ने तोमर को सुख एवं समृद्धि होने का आशीर्वाद दिया। इसी दौरान चर्चा में महाराज जी ने कहा कि दंदरौआ धाम में नौ नवंबर से सिय पिय मिलन महोत्सव होने जा रहा है, जिसमें बाल्मिकी कृत श्रीराम स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज द्वारा श्रवण कराई जाएगी। तोमर ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, सोनू शर्मा, पवन शास्त्री, नरसी दद्दा आदि लोग उपस्थित रहे।







