– मेहगांव बीईओ कार्यालय के लिपिक शर्मा की सेवानिवृित्त पर दी भावभीनी विदाई
भिण्ड, 31 अक्टूबर। मेहगांव नगर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत कृपाशंकर शर्मा के शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें बीईओ कार्यालय एवं बीआरसीसी कार्यालय मेहगांव के आलावा शासकीय पीएमश्री उमाविद्यालय गोरमी में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्राचार्य गोरमी शिवराज सिंह कुशवाह ने कहा कि कृपाशंकर शर्मा ने अपनी पूरी सेवाएं मेहगांव में दी हैं। इनके कार्य एवं व्यवहार से ब्लॉक के शिक्षक पूरी तरह संतुष्ट रहे। इसके अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए कार्यालय में वर्षों के समर्पण और योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर राजीव तिवारी, प्राचार्य गोरमी शिवराज सिंह कुशवाह, शिवनाथ सिंह भदौरिया, अशोक शर्मा, संजीव पुरोहित, प्रमोद शर्मा, रणवीर तोमर सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







