मिनी मैराथन में दौड़े आधा सैकड़ा बच्चे

-‘अभिमन्यु-3’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया

भिण्ड, 28 सितम्बर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में दो अक्टूबर तक महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरुकता महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु-3’ चलाया जा रहा है।
इस क्रम में रविवार को सीएसपी निरजंन राजपूत, प्रभारी उपपुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा भिण्ड अजय सिंह पंवार एवं महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत, उपनिरीक्षक चन्द्रमोहिनी जादौन थाना कोतवाली भिण्ड एवं खेल अधिकारी के नेतृत्व में मिनी मैराथन का शुभारंभ टीशर्ट वितरण कर पुलिस लाइन भिण्ड से गौरी किनारा सेल्फी पॉइंट तक किया गया। जिसमें लगभग 50 बच्चे मिनी मैराथन दौड़ में शामिल हुए। महिला संबंधी अपराधों- घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधों एवं महिला हेल्पलाईन नं.1090, डायल 112, चाईल्ड लाईन नं.1098 आदि का प्रचार प्रसार किया। अभिमन्यु का सेल्फी कटआउट प्वाइंट लगाया गया, अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई।