दबोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल की जयंती

भिण्ड, 25 सितम्बर। भाजपा मण्डल दबोह के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा समपर्ण के रूप में मनाई। स्थानीय डाक बंगला पर आयेजित कार्यक्रम में सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर सभी सदस्यों ने तिलक कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के संयोजक अंजनी कुरचानिया, सह संयोजक लालता कुशवाह, सुमित मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंजनी कुरचानिया ने अपने उद्वोधन में कहा कि आज हम सब कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय का जयंती मना रहे हैं। पंडित जी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक छोटे गांव में जन्मे थे, लेकिन तीन वर्ष और आठ वर्ष की उम्र में उनके माता-पिता का देहांत हो गया, उनका लालन-पालन उनके नाना, मामा-मामी ने किया। दीनदयाल जी हर समय कहते थे कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, तब ही सरकार के होने की सार्थकता है। वह एकात्म मानवता वाद के प्रबल समर्थक थे।
युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने पंडित जी याद करते हुए कहा कि आज हम सब सेवा समपर्ण के रूप में पं. दीनदयाल जी को याद कर रहे, जिन्होंने पार्टी को एक छोटे से पौधे के रूप में लगाया था, जो आज एक वट बृक्ष के रूप में खड़ी है, जो आज विश्व का सबसे बड़ा दल है। कार्यक्रम के अंत मे हृदेश नायक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहकारी बैंक परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में अंजनी कुरचानिया, महामंत्री रविन्द्र खटीक, पार्षद लालता कुशवाह एवं जगमोहन तेहरिया, वरिष्ठ नेता केशव गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, राजा यादव, अखलेश उदैनिया, राजेन्द्र यादव, शशि बुधौलिया, हृदेश नायक, संजीव यादव, अरविन्द विजपुरिया, सुरेन्द्र शुक्ला, तिलक कुशवाह, पवन मुदगल, सुशील गोस्वामी मौजूद रहे।