– सेवा पखवाड़ा को लेकर दबोह भाजपा की कार्यशाला आयोजित
भिण्ड, 11 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार दबोह रेस्ट हाउस पर सभी पदाधिकारियों, ज्यैष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता धावक संजीव नायक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की सर्वोत्तम पूंजी है। वह हर विषम परिस्थितियों में पार्टी के साथ खड़ा रहा है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही हम विधायक बना पाए हैं, यह अलग बात है कि जब सत्ता का विधायक बन जाता है तो स्वाभाविक है कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षा बढ़ जाती है। आज भी ऐसे कई कार्यकर्ता पार्टी में हैं जो जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी में काम कर रहे हैं पर उसने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, चाहे उसे किसी भी परिस्थितियों से गुजरना पड़ा हो, हर हाल में उसने पार्टी का साथ दिया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को देवतुल्य कहा जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि दबोह मण्डल के कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत है, कांग्रेस के शासन में कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ सहन किया है।
उन्होंने कहा कि आज पार्टी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे कई अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उनमें सबसे पहले स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, दिव्यांग नामाचार, लोकल बोकल बस्तुओं की सूची, खेलकूद कार्यक्रम, 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के साथ 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाए जाएंगे। जिसके लिए मण्डल स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर टोली बनानी होगी, जो अपने-अपने स्तर से ग्राम, नगर में कार्यक्रम आयोजित करना है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान नायक, रामलोचन शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सेवा पखवाड़ा के संयोजक अंजनी कुरचानिया, सह संयोजक लालता कुशवाह, सुमित मिश्रा, नगर महामंत्री रावसहाब गुर्जर, महामंत्री रविन्द चिकवा, कार्यालय मंत्री राजा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तीवारी, पूर्व महामंत्री जसवंत, रविन्द्र मिश्रा बघेड़ी, जगमोहन तेहरिया, शेरे पठान, हृदेश नायक, नरेश शर्मा बागपुरा, राजेन्द्र यादव, संजीव यादव, कुलदीप यादव, टिंकू दीक्षित, सुशील गोस्वामी, शरद खेमरिया, राकेश नगाइच, पवन मुदगिल, रामलखन शर्मा, रामाधार सराफ, सुरेन्द्र शुक्ला, बैदेही बचकईया मौजूद रहे।