सभी कार्यकर्ता राष्ट्रहित के कार्य में लगकर भव्य तिरंगा यात्रा निकालें : शास्त्री

– भाजपा मिहोना मण्डल की कामकाजी बैठक आयोजित

मिहोना, 07 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश अनुसार मण्डल मिहोना में आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान की तैयारी हेतु कामकाजी बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विकाश बौहरे ने की। मुख्य अतिथि पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे एवं संचालन वरिष्ठ साहित्यकार हरीबाबू निराला ने किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद रामकुमार सेंथिया, कार्यक्रम संयोजक मुकेश पाठक, सहसंयोजक अनिल बौहरे के साथ-साथ विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मण्डल कार्यकारिणी सदस्य जीवन कुशवाहा का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया।