स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कश्यप के जयंती पर सेनानी वंशजों को किया सम्मानित

मैनपुरी, 07 अगस्त। सेनानी परिवार के कर्मठ सेवाभावी सदस्य मुन्नालाल कश्यप द्वारा करहल जिला मैनपुरी स्थिति निजी आवास विहारी कुटी में अपने पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विहारीलाल कश्यप के 108वी जयंती के अवसर पर उनकी समाधि एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात समारोह में वेवर, मैनपुरी, इटावा, भिण्ड आदि जिलों से सहभागिता करने वाले सभी सेनानी परिजनों को पुष्प माला एवं तिरंगा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार एवं मिशन अमर शहीद अमर जवान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अशोक सोनी निडर, स्वतंत्रता सेनानी संगठन इटावा के जिलाध्यक्ष डा. मुनिन्द्र नाथ दत्त, श्रीमती करुणा गुप्ता, भिण्ड के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष मदनमोहन पालीवाल, सचिव सुनील शर्मा सहित एक सैकडा सेनानी परिजन उपस्थित रहे।