भिण्ड, 25 जुलाई। भाजपा मण्डल मौ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्रद्धेय प्रभात जी ने संगठन के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनके विचार और कार्य सभी को संगठन व देश के प्रति ‘सेवा और समर्पण’ हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, मार्केटिंग सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अवध नारायण शर्मा, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, अशोक जैन सेमरा, राजीव जैन, जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, मण्डल उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह चौहान, आईटी सैल प्रभारी रामू कुशवाह, सुल्तान सिंह मौर्य, सोमवीर शिवहरे, राजेश सिंह कुशवाह, अमृतलाल खटीक, तोताराम यादव, ब्रजकिशोर परिहार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय प्रभात झा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।