सेवादल के संस्थापक हार्डिकर की जयंती पर हुआ सेवादल कार्यकर्ताओं का सम्मान
ग्वालियर, 07 मई। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के मुख्यातिथ्य एवं कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओ ने हार्डिकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सेवादल परिवार के सीनियर कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जयंती कार्यक्रम का संचालन सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष तरुण यादव ने एवं आभार व्यक्त सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर ने किया।
इस अवसर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हार्डिकर जी की सोच के कारण ही सेवादल की स्थापना हुई, हार्डिकर एक दूरगामी सोच के व्यक्ति थे, 1921 में भारत वापसी के बाद से उनका पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम में गुजरा। उनके महान कार्यों के लिए 1958 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। हार्डिकर को नमन करने वालों में शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक पूरन सिंह कुशवाह, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिकरवार, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष आशिक उस्मानी, राजेन्द्र कुशवाह, राजू बाथम, गणपत शाक्य, मुन्नालाल खरे, जगदीश पवैया, पिंटू शाक्यवार, राहुल वर्मा, ब्रह्मा पाराशर, रामलाल बाथम, सोहेल खान, अविनाश गुप्ता, रशीद उस्मानी, गोविन्द दास अग्रवाल सहित सेवादल परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।