– शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के विषय में दी जानकारी
भिण्ड, 27 मार्च। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी पवन कुमार तिवारी के निर्देशन में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढाई भी के तहत प्रशिक्षण ब्रह्मपुरी आशा प्रशिक्षण केन्द्र पर दिया गया। जिसमें कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण स्थल पर सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया गया। संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर का प्रभारी परियोजना अधिकारी रजनी करोलिया एवं पर्यवेक्षक बीना मिश्रा, ऊषा वाजपेयी, रजनी कुशवाह, साधना चौधरी एवं सरोज सोनी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य बताते हुए शून्य से 06 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के विषय में समझाते हुए (न्यूट्रेशन एजूकेशन) शिक्षा व पढाई दोनों को एक साथ आंगनबाडी केन्द्रों से जोडते हुए सक्षम आंगनबाडी केन्द्र बनाते हुए प्रशिक्षण के मूल्य उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत लंच के पश्चात गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को और भी बच्चों से संबंधित कविताएं, खेल प्ले करके सिखाए गए व उससे उनके अनुभव लिए गए। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में 2 बैच रखे गए, जिसमें कुल 171 कार्यकर्ताओं में से 160 कार्यकर्तायें उपस्थित रहीं व सभी प्रशिक्षार्थियों द्वारा पूर्ण सहभागिता से काम किया गया। परियोजना अधिकारी रजनी करोरिया ने लंच पश्चात गतिविधियों का आयोजन खेल प्लेयर सिखाया।