भिण्ड एसपी डॉ. असित यादव के पिता का निधन

भिण्ड, 27 मार्च। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के पिता के निधन की खबर सुनते ही जिले के पुलिस महकमे के अलावा प्रशासनिक महकमें भी शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार एसपी डॉ. असित यादव के पिता रुकम सिंह यादव का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर में निकाली जाएगी। स्व. रुकम सिंह यादव महान व्यक्तित्व के धनी थे। अपने पिता के निधन की खबर मिलते ही एसपी यादव अवकाश लेकर बुलंद शहर के लिए रवाना हो गए।

कौरव के निधन पर किया शोक व्यक्त

आलमपुर। भारतीय जनता पार्टी आलमपुर मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कप्तान सिंह कौरव के चचेरे भाई महेन्द्र सिंह कौरव पुत्र राजेन्द्र सिंह कौरव का बुधवार को सडक हादसे में निधन हो गया है। बताया गया है कि वह मोटर साइकिल से दबोह की ओर आ रहे थे। तभी मुरावली पुल पर सडक हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए लहार ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है। महेन्द्र सिंह कौरव के निधन पर कल्याण सिंह कौरव, रामकुमार सिंह कौरव, अवधेश त्रिपाठी, गजेन्द्र सिंह चौहान, उमाशंकर सिंह कौरव, वीरसिंह निरंजन, चन्द्रशेखर शिखा, मोनू महाजन, हरीमोहन सिंह कौरव, हरचरण रायकवार इत्यादि ने शोक व्यक्त किया है।