त्यागी बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष

भिण्ड, 03 फरवरी। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश सचिव महेश मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष द्वारा पत्रकार राजेश त्यागी को मेहगांव ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान सर्किट हाउस मेहगांव में सभी पत्रकारों ने ब्लॉक अध्यक्ष राजेश त्यागी के साथ ही नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम राजौरिया, जिला संयुक्त सचिव शिवम चौधरी, जिला सह सचिव हरिओम शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश त्यागी ने कहा कि जनता के हित और उनकी समस्याओं को लेकर पत्रकार अपनी जी जान से सेवा देते है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ऐसे सभी कर्मवीर पत्रकारों की एकता और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव महेश मिश्रा, जिला महासचिव असगर खान, राकेश सेंथिया, भगवती थापक, पुरुषोत्तम राजौरिया, शिवम चौधरी, प्रेमनारायण शर्मा, घनश्याम त्यागी, राजेश व्यास, सीटू गुर्जर, गिरजेश पचौरी, राकेश दंडोतिया, अस्वनी त्यागी, संजीव शर्मा, सचिन भदौरिया, संतोष गुर्जर, नित्यम तिवारी उपस्थित रहे।