विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने डॉ. गोविंद सिंह की मां एवं चाचा के निधन पर जताया शोक

भिण्ड, 23 जनवरी। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से लहार जाते समय भिण्ड पहुंचे। जहां क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे एवं दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने दबोह मोड पर उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया।
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की मां एवं उनके चाचा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने निवास स्थान वैशपुरा लहार पहुंचे। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, भाजपा, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र जैन दाढी, छत्रसाल सिंह चौहान, राम बहादुर सिंह भदौरिया, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, दीपेंद्र सिंह, उदयराज सिंह भदौरिया, पूर्व पार्षद अनूप पांडे आदि साहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।