भिण्ड, 23 जनवरी। जिले के सबसे बडे धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दंदरौआ धाम पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना करके उन्होंने धाम के विकास लिए पुजारी जी से चर्चा करके गौशाला में जाकर गायों को पुष्प माला पहनकर पूजन किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह कुशवाह विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, सज्जन सिंह यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर से पार्टी जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात
संगठन पर्व संगठनत्मक वर्ष 2025 के लिए संपन्न हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी ने देवेन्द्र सिंह नरवरिया को भिण्ड जिला अध्यक्ष घोषित किया है। नरवरिया मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुंचे। जहां तोमर को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। तोमर ने पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया से कहा कि संगठनत्मक कार्यक्रमों को हर बूथ पर संपन्न कराकर पार्टी की ताकत को मजबूती प्रदान करें। पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्भय करते हुए पार्टी का विस्तार करें और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर काम करें।