भिण्ड, 16 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार लाजपत राय अग्रवाल एवं भरत अग्रवाल की माताजी शकुंतला देवी अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में मंगलवार की दोपहर में उनके चोर गली भिण्ड स्थित निवास पर निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि 17 जनवरी बुधवार को सुबह नौ बजे धर्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में की जाएगी।
शकुंतला देवी अग्रवाल मीसाबंदी स्व. जवाहरलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री भी रहीं। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्षगण केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे ने श्रृद्धांजलि अर्पित की है।